Showing posts with label Hindi Post. Show all posts
Showing posts with label Hindi Post. Show all posts

IPL हो रहा है... / IPL is happening...

shared by Kinka on Monday, April 20, 2009

IPL हो रहा है
हर कोई क्रिकेट में खो रहा है।
फिर वही सौगात होगी,
चोकों-छककों की बरसात होगी।
विकटों की झडी़ लगेगी,
हेट्रिक पर
हेट्रिक लगेगी।
हुजूम के मुख पर यही बात होगी
वाह! ये क्या हो रहा है...
IPL
हो रहा है

गैर मुल्कों के खिलाड़ी
मिल कर खेल रहे हैं
प्रतिदवन्दिता भूल कर
एक जुट हो रहे हैं
एक कप्तान, दूसरे की कप्तानी में खेल रहा है
मुल्क अपना भूल कर, सब कुछ टीम पर झौंक रहा है...
IPL
हो रहा है

क्रिकेट नहीं ये सैलाब आया है
मित्र भाव का पैगाम लाया है
'दूसरों' से मिलकर
अपनों की वाट लग रही है,
और इसी में हर कोई आनंदित हो रहा है
जो जिसका विरोधी था,
इत्तफाक से सहयोगी हो रहा है...
IPL
हो रहा है

गत वर्ष की सफलता के बाद
इस वर्ष भी हो रहा है
भले कारण कुछ भी हो,
अपने देश में न सही
विदेश में ही हो रहा
है,
ख्वाब सच हो रहा है
आओ इसमें डुबकी लगायें
क्रिकेट मेला 'कुम्भ' हो रहा है...
IPL
हो रहा है

(for hinglish version)


IPL HO RAHA HAI
HAR KOI CRICKET MEIN KHO RAHA HAI
FIR WAHI SAUGAAT HOGI
CHOKON-CHHOKON KI BARSAT HOGI
VICKTON KI JHADI LAGEGI
HETRIC PAR HETRIC LAGEGI
HUJOOM KE MUKH PAR YE HI BAAT HOGI
WAH! YE KYA HO RAHA HAI...
IPL HO RAHA HAI

GAIR MULKON KE KHILADI
MIL KAR KHEL RAHE HAIN
PRATIDWANDHTA BHOOL KAR
EK JUTT HO RAHE HAIN
EK KAPTAN, DOOSRE KI KAPTANI ME KHEL RAHA HAI,
MULK APNA BHOOL KAR SAB KUCH TEAM PAR JHONK RAHA HAI...
IPL HO RAHA HAI

CRICKET NAHI YE SAILAAB AAYA HAI
MITRA BHAW KA PAIGAAM LAYA HAI
‘DOOSRON’ SE MILKAR
APNO KI WAAT LAG RAHI HAI,
AUR ISI MEIN HAR KOI ANANDIT HO RAHA HAI
JO JISKA VIRODHI THA,
ITTFAQ SE SEHYOGI HO RAHA HAI...
IPL HO RAHA HAI

GAT WARSH KI SAFALTA KE BAAT
ISS WARSH BHI HO RAHA HAI
BHALE KAARAN KUCHH BHI HO,
APNE DESH ME NA SAHI
VIDESH ME HEE HO RAHA HAI,
KHWAAB SACH HO RAHA HAI
AAO ISME DUBKI LAGAYEN
CRICKET MELA ‘KUMBH’ HO RAHA HAI...
IPL HO RAHA HAI

click to translate »

india's quest to become 'world champion' / 'विश्व विजेता' बनने की राह में

shared by straight point on Sunday, January 18, 2009

हाल ही में जब सहवाग से हिन्दुस्तान के 'विश्व विजेता' बनने के आसार के बारे में पूछा गया तो अपनी सहज स्वभाविकता के साथ उन्होंने कहा...

"चोटी पे पहुँचना फिर भी आसान है, पर वहां टिका रहना काफ़ी मुश्किल, क्योंकि ऊँचाइयों पे हवाएँ तेज चलती हैं..."

यह कविता सहवाग के ईसी वक्तव्य पर आधारित है...


हार का दर्द क्या होता है, जानते हैं
जीत का हुनर भी जानते हैं...
पीछे रह चुके हैं इसलिए
आगे बढ़ने की कीमत क्या है, जानते हैं...

डट कर खेलें तो पा लेंगे हर मुकाम
चोटी पर पहुँच न पाने की टीस क्या होती है, जानते हैं...

मंजिलें सामने हैं, हौंसले परवान पे हैं
पर रास्ते में कितने मोड़ आयेंगे, जानते हैं...

जीत को ही पूजता है ये जहाँ पर
हार कर भी दिल कैसे जीतते हैं, जानते हैं...

विजेता को निर्मम होना पड़ता है पर
जीत कर भी झुककर हाथ बढ़ाने का फ़न, जानते हैं...


(for Hinglish version)


recently when sehwag was asked to comment on india's chances of becoming the top test side, he said with his now trademark simplicity...

it’s easier to get on top but staying at top is the difficult part coz wind flow very fast on top...


my poem is based on his this observation...


haar ka dard kya hota hai, jaante hain
jeet ka hunar bhi jaante hain...
peechche rah chuke hain issliye
aage badhne ki keemat kya hai, jaante hain...


dut kar khelenge toh paa lenge har mookam
choti par pahunch ne paane ki tees kya hoti hai, jaante hain...


manzilen saamne hain, honsle parvaan pe hain
par raaste main kitne mod ayenge, jaante hain...

jeet ko hi poojta hain yeh jahaan par...
haar kar bhi dil kaise jeettay hain, jaante hain...

vijeta ko nirmam hona padta hai par
jeet kar bhi jhook kar haath badhane ka fann, jaante hain...

click to translate »

नंबर एक बनने की होड़ (The race to become no.1)

shared by Kinka on Tuesday, January 06, 2009

आस्ट्रेलिया की टीम पिछले कई वर्षों से चैम्पियन का ताज पहने हुए है। अन्य टीमें सिर्फ़ दूसरे, तीसरे या चौथे नंबर के लिए ही संघर्ष करती नज़र आती थीं, और नंबर एक का ख्वाब लेते लेते फिसल कर निचले पायदानों पर पहुँच जाती थीं।

जिस आस्ट्रेलिया की टीम के सभी ११ खिलाड़ी अपना योगदान देते थे, आज उसी टीम के सिर्फ़ १-२ खिलाड़ी ही संघर्ष करते नज़र आ रहे हैं। उनके नंबर १ के ताज को हिलाने का काम शुरू किया भारत ने और उसे छीनने की पूरजोर कोशिश मे लगा है साउथ अफ्रीका।

इस प्रतिस्पर्धा ने अब टैस्ट क्रिकेट को और भी रोचक बना दिया है।

अब सचमुच मजा आने लगा है और लगने लगा है कि भारतीय टीम जिस प्रकार खेल रही है, उसे जल्दी ही नंबर १ बनने से कोई नही रोक पाएगा। परंतु हाल ही में प्रकाशित आँकड़ों (कृपया तालिका देखें) से स्पष्ट हो गया है कि भारत की टीम को नंबर १ बनने में अभी काफी वक़्त लगेगा, जिसके लिए मैं भारतीय टीम की परफोर्मेंस को नही बल्कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड को दोषी मानता हूँ जो टैस्ट क्रिकेट की और ज्यादा ध्यान देता नही नजर आ रहा है।



2009: कौन खेलेगा कितने टैस्ट / who will play how many tests...
देश/country
सीरीज़/series
मैच/match
इसमें भारत - पाकिस्तान के बीच रद्द हुई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज शामिल नहीं है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अगर टेस्ट सीरीज संभव होती है तो वे उपरोक्त संख्या से ज्यादा टेस्ट मैच खेलेंगे। कोई देश अपना कोई दौरा रद्द करता है या आपसी समझ से कोई अतिरिक्त सीरीज खेलता है तो टेस्ट सीरीज की उपरोक्त संख्या घट - बढ़ भी सकती है।The facts can change depending upon circumstances
ऑस्ट्रेलिया / australia
5
17
श्रीलंका / shri lanka
6
16
इंग्लैंड / england
4
15
न्यूज़ीलैंड / new zealand
5
12
साउथ अफ्रीका / south africa
4
12
पाकिस्तान / pakistan
3
9
वेस्ट इंडीज़ / west indies
3
9
भारत / india
2
6







तालिका साभार नवभारत टाईम्स / table courtesy from navbharat times




जाहिर है आस्ट्रेलिया जब वर्ष भर में १६ टैस्ट मैच खेलेगा तो भारत सिर्फ़ ६ टैस्ट मैच खेलकर भला कैसे अपनी अंक तालिका में सुधार कर सकता हैं?

हमें बांग्लादेश, वेस्ट इंडीज, न्यूज़ीलॅंड जैसी कमजोर समझी जाने वाली टीमों से मैच खेले हुए कई साल हो जाते हैं..आस्ट्रेलिया के सरताज होने में ये कमजोर टीमें बड़ी मददगार सिद्ध हुई हैं, क्यों हम भी ज्यादा टैस्ट मैच नही खेल सकते ?

यदि ऑस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका जैसे मौके भारत को भी मिलें , तो क्या भारत नंबर १ नही बन सकता?

(for english version)


The race to become no. 1

australia has been the champion team for quite some time. during this period other team had no hope but to struggle for 2nd 3rd or even fourth spot...many team would dream to become no. 1 but only see themselves to slip in ranking further...

but not the scene is bit different...there was time when every player in playing oz eleven was contributing now only 1-2 player seem to contribute...india started the slump by defeating australia and now south africa is doing good job down under to remove them from no. 1 position...officially...

this certainly has raised the interest of common cricket fan in terms of who will become no. 1 which is very good for test cricket...

its really seems a possibility that india, the way they are playing, too can become no. 1 but if you closely follow the no. of test matches india going to play (see the above table)...its clear the india will take some time to be no. 1 in test cricket...not for her performance though...but coz of sheer ignorance of BCCI towards test cricket...

its quite clear that while australia will be playing 16 tests in year 2009...india will be playing only 6 matches...then how we can improve on our rating by playing much less?

we don't often play with teams like bangladesh, west indies, new zealand (which are considered relatively weaker teams) and i feel that it helped australia immensely coz they played with weaker teams more regularly than us...why can't we play with them even more?

if we get to play more test matches like australia or south africa...don't you think we too can become no. 1?

click to translate »

अगर सचिन है फील्ड में / if sachin is in field...

shared by Kinka on Friday, December 19, 2008

उसका होना ही काफ़ी है, भारत की टीम में
अद्भुत शक्ति आ जाती है, अगर सचिन है फील्ड में

जो कुछ कर डाला है उसने, 'भेद' पाना आसान नही
इसीलिए तो डटा हुआ है वो अभी भी टीम में
अद्भुत शक्ति आ जाती है ...
अगर सचिन है फील्ड में

सभी कायल हो जाते उसके, जब वो बैटिंग करता है
सभी प्रशंसक बनते उसके, देश और विदेश में
अद्भुत शक्ति आ जाती है....
अगर सचिन है फील्ड में

सहनशक्ति की है मिसाल, न अपावादों में पड़ता है
जवाब हर बात का छिपा है उसके बल्ले कि चोट में
अद्भुत शक्ति आ जाती है....
अगर सचिन है फील्ड में

हर पारी बहुमूल्य तेरी , हर स्ट्रोक निराला खेला है
इसीलिए हम जीते ज़्यादा तेरे शतकों की आड़ में
अद्भुत शक्ति आ जाती है...अगर सचिन है फील्ड में

उसका होना ही काफ़ी है, भारत की टीम में
अद्भुत शक्ति आ जाती है, अगर सचिन है फील्ड में




(for hinglish version)



Agar Sachin hai team mein...


usska hona hi kaafi hai...bharat ki team mein
adhbhut shakti aa jaati hai...agar sachin hai field mein

jo kuch kar dala hai ussne...bhed pana asaan nahi
issiliye to data hua hai...vo abhi bhi team mein
adhbhut shakti aa jaati hai...agar sachin hai field mein

sabhi kayal ho jaate usske...jab vo batting karta hai
sabhi prashanshak bante usske...desh or videsh mein
adhbhut shakti aa jaati hai...agar sachin hai field mein


sahanshakti ki hai missaal...na apvaadon mein padta hai
jawab har baat ka chchipaa hai usske balle ki chot mein
adhbhut shakti aa jaati hai...agar sachin hai field mein

har paari bahumulya teri...har stroke nirala khela hai
issiliye ham jeete jyada...tere shatakon ki aad mein
adhbhut shakti aa jaati hai...agar sachin hai field mein

usska hona hi kaafi hai...bharat ki team mein
adhbhut shakti aa jaati hai...agar sachin hai field mein

click to translate »

स्कोर क्या हुआ है... / what's the score...

shared by straight point on Wednesday, December 17, 2008

प्रिय मित्र सौल्बेर्री के अनुरोध पर... एक आम क्रिकेट प्रेमी कि कहानी...

स्कोर क्या हुआ है...


मंहगाई के प्रहार में... मंदी की मार में
काम की उम्मीद में... रोटी की तलाश में

स्कोर क्या हुआ है...

बॉस की डांट में... राशन की कतार में
टिकटों की लाइन में... बारी के इंतज़ार में

स्कोर क्या हुआ है...

मायूस चेहरों पे... खुशी की तलाश में
कुछ कर दिखाने की... कोशिश के करार में

स्कोर क्या हुआ है...

जिंदगी की धूप में... आशाओं की छांव में
मेहनत की ज़मीन से... उम्मीद की उड़ान में

स्कोर क्या हुआ है...

आतंक के खौफ में... संगीनों के साए में
खेल के इंतजार में... जीत के उन्माद में

स्कोर क्या हुआ है...


Update
there's another "what's score" by naked cricket...enjoy!


(for hinglish version of this poem)



the story of a common cricket fan... on the behest of dear friend soulberry...

what's the score...


mehngai ke prahar mein...mandi ki maar mein
kaam ki ummeed mein...roti ki talash mein

score kya hua hai...

booss ki daant mein...rashan ki katar mein
tickton ki laaeen mein...baari ke intazaar mein

score kya hua hai...

maayoos chehron pe...khushi ki talash mein
kuchh kar dikhane ki...koshish ke karar mein

score kya hua hai...

zindagi ki dhoop mein...ashaaon ki chhanv mein
mehnat ki zameen se...ummeed ki udaan mein

score kya hua hai...

aatank ke khauf mein...sangeeno ke saaye mein
khel ke intzaar mein...jeet ke unmaad mein

score kya hua hai...

click to translate »

ओ दिल्ली के लाल... / o son of delhi...

shared by Kinka on Tuesday, December 16, 2008



ओ दिल्ली के लाल तूने कर दिया कमाल
देखते ही बनती थी, तेरे बल्ले की धार
जिससे हो रही थी रनों की बौछार
इंग्लेंड का तो तूने कर दिया बुरा हाल
ओ दिल्ली के लाल…

कम गेंदों पर ही तूने लगा दिया रनों का अंबार
मुश्किल काम भी हुआ आसान, ऐसा किया प्रहार
सोचा ना होगा सपने में भी तूने 'केपी' कि ऐसा होगा तेरा हाल
ओ दिल्ली के लाल…

स्ट्रास –कॉलिंग के शतकों को बोना बना दिया,
स्वान् और मोंटी को मैदान का कोना दिखा दिया
बल्ले से अपने तूने मचा दिया धमाल
ओ दिल्ली के लाल...

अपने तीव्र प्रहारों से 'जीत' की राह आसान कर आए
और विस्फोटक बल्लेबाजी का बन बैठे पर्याय
तेरे चोकों छक्कों से 'चेपक' हुआ मालामाल
ओ दिल्ली के लाल...

देख तेरा जलवा 'चिका' की बाँछे खिल गयीं
देख तेरे तेवर इंग्लेंड की पूरी टीम हिल गई
आक्रामकता के मामले में हैं नही तेरी मिसाल
ओ दिल्ली के लाल...तूने कर दिया कमाल...



(for hinglish version...)


O Dilli Ke Laal...


o dilli ke laal...toone kar diya kamaal
dekhte hi banti thi...tere balle ki dhaar
jisse ho rahi thi rano ke bauchchaar
england ka to toone kar diya bura haal
o dilli ke laal...

kum gendon par hi toone laga diya rano ka ambaar
mushkil kaam bhi hua asaan...aisa kiya prahar
socha na hoga sapne me bhi toone KP ki aisa hoga tera haal
o dilli ke laal...

strauss-colling ke shatkon ko bauna bana diya
swann aur monty ko maidaan ka kauna dikha diya
balle se toone macha diya dhamaal
o dilli ke laal...

apne teevr praharon se jeet ke rah asaan kar aaye
aur visfotak ballebaaji ka ban baithe paryay
tere chokon chchakkon se 'chepuk' hua malamaal
o dilli ke laal...

dekh tera jalwa 'cheeka' ke baachchen khill gayi
dekh tere tewar england ki poori team hil gayi
akramakta ke maamle mein nahi hai teri misaal
o dilli ke laal...toone kar diya kamaal...

click to translate »

अब गांगुली की बारी / now its ganguly's turn...

shared by Kinka on Monday, December 08, 2008

हाल में ही ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदवाज शेन वॉर्न की "शेन वॉर्न'स सेंचुरी" पुस्तक प्रकाशित हुई है, जिसमें दुनिया भर के लगभग सौ क्रिकेटरों के बारे में अच्छा लिखा और सराहा गया है। परंतु पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली को निशाने पर रखा है।

उनहें अपने पूरे क्रिकेट करियर में गांगुली न तो विलक्षण कप्तान लगे, न ही उनहें उनकी बल्लेबाजी में दम नज़र आया। उन्होंने गांगुली को पुस्तक में सिर्फ़ एक कमजोर कड़ी के रूप में जगह दी है।

शेन वॉर्न एक महान खिलाड़ी रहे हैं। वे अपनी करिश्माई गेंदवाजी की बदोलत क्रिकेट जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहे हैं। क्रिकेट में पारंगत इस मंझे हुए खिलाड़ी को गांगुली जैसे भारत के सबसे सफल कप्तान और सफल खिलाड़ी पर उंगली उठाने से पहले एक बार अवश्य ही विचार करना चाहिए था कि जो वो लिख रहे हैं क्या वाकई वो वही है?

शेन वॉर्न ने अपनी पुस्तक में गांगुली की आलोचना करने का एक नायाब तरीका इख्तियार किया है। उन्होंने एक तरफ तो कहा है कि गांगुली विलक्षण कप्तान नहीं थे और दूसरी ओर ये भी लिख डाला कि "गांगुली यदि सफल कप्तान रहे भी हैं तो वो सिर्फ़ इस लिए क्योंकि सौभाग्य से उनके पास सचिन, द्रविड़, लक्ष्मण, कुंबले जैसे महान खिलाड़ी थे…"

वाह शेन वाह …वो सभी कप्तान जो सफल हुए हैं क्या अपने बलबूते पर ही सफल हुए हैं?

अब आपके
स्टीव वॉ को ही ले लें, यदि वो सफल कप्तान थे तो उनके पास भी तो हेडन, पोंटिंग, मैक ग्रा, शेन वॉर्न, और ब्रेट ली जैसे खिलाड़ी थे। यदि ये सभी खिलाड़ी उस समय नहीं होते तो क्या आस्ट्रलिया शीर्ष पर होता? क्या तब भी स्टीव उतने ही कामयाब होते?

मुझे तो यह भारतीयों के शानदार होते जा रहे प्रदर्शन और उनकी टीम को भारतीयों द्वारा दी जा रही चुनौती से पनपी बोखलाहट में गांगुली के योगदान को बौना दिखाने का असफल प्रयास नजर आता है।

आपका क्या विचार है?


(English readers please...)


now its ganguly's turn...
recently australian spin legend shane warne's book "shane warne's century" was released...in which he has profiled 100 players of every test playing nation and written some good and candid comment about them...but it seems he has written off ganguly completely...

according to him throughout his career he found ganguly neither a good batsman nor a great captain...infact he has given space to ganguly in his book as an afterthought...

shane warne is legend...and has proven his ability through his magical and mesmerising spin bowling...but he should have given it a careful thought before pointing finger on ganguly that whether the criticism is right?

shane warne's argument that even if ganguly was successful bcoz he was lucky to have champion players like sachin, dravid, lakshman, kumble...is 'unique' in itself...

brilliant shane...do you mean to say that all captain who has been successful were/are successful coz of their own efforts only?

now if we take the example of your own captain steve waugh...he was successful captain, as many believe, then even he had great players like hayden, ponting, macgrath, including yourself...if not for the assembly of so many great players in one team then waugh would have been as successful? oz still would have been world champion?

i think india's consistent team performance and our equally consistent challenge to your team has frustrated you to come up with this unsuccessful attempt to dismiss ganguly's contribution as player and most importantly as captain...

what do you think?

click to translate »

about me...

BCC!straight point (sp) is restless... relentless... but a fun loving guy... likes to live life to fullest... trying to discover himself through cricket... welcome to this little world of his...

sp is also a bored member at BCC!

sp tweets

     


    © straight points
    straight points by sp is licensed under a creative commons attribution noncommercial-no derivative works 2.5 india license. based on a work at straightpoints.blogspot.com
    this blog takes no responsibility for statements posted by participants

    this blog is best viewed with Mozilla FireFox at a resolution of 1280 x 800 pixels
    thanks for the visit!!