हाल ही में संपंन्न भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के फ़ैसले भले ही इतिहास में दर्ज हो गये हों, जीत का जोश ठंडा हो गया हो, परंतु मेरे मन में अभी भी एक टीस उठ रही है जो एक जबाव तलाश रही है।
चयनकर्ता चयन के लिए सराहे गये और खिलाड़ी प्रदर्शन के लिए। किसी ने बल्लेबाजी को तो किसी ने गेंदबाजी कोश्रेय दिया। किसी ने शेत्ररक्षण को तो किसी ने टीम का मिला जुला प्रदर्शन बता कर इस जीत को अलंकृत किया।
परंतु इस मुकाम को पाने में किस की प्रेरणा थी, किसका निर्देशन रहा, किसी ने शायद सोचने भर की भी ज़रूरत नही समझी।
जी हाँ, मैं भारतीय टीम के 'द्रोणाचार्य' गेरी किर्स्टन की बात कर रहा हूँ। जिन्हे साक्षात होते हुए भी अद्र्श्य शक्ति मान लिया गया।
चैपल तो खूब चर्चित हुये...क्योंकि वो किसी ना किसी तुनकबाजी की वजह से सुर्ख़ियों में रहते थे। मीडिया और अख़बारों में भी उनके खूब चर्चे थे।
परन्तु गैरी मितभाषी हैं, प्रष्ट्भूमि में रहते हैं पर काम अच्छा कर रहे हैं। चोट ये भी उतनी जोर की मारते हैं पर आवाज नही करते।
फिर भी इस नाम की आवाज़ कहीं से नही आई...किसी ने इनकी सराहना में दो शब्द कहना भी उचित नही समझा।
क्या गेरी सचमुच इस अनकहे सम्मान के अधिकारी हैं?
आपकी राय जानना चाहूँगा।
English Translation
Dear English Readers,
The crux of the post is....
'The Unsung Hero' relates to recent indo-aus series where selectors and players were admired immensely, but the praise for one man was found missing everywhere. Not a single word was heard for his contribution behind the scene.
Yes, this is all about Gary Kirsten....
Through this post I want to know your comments if Gary should also be given some recognition for his contribution and efforts so far or not....
PS:
It is encouraging to see that you are taking interest in my Hindi posts also. Thank you very much.
Showing posts with label unsung hero. Show all posts
Showing posts with label unsung hero. Show all posts
अद्रश्य नायक (The unsung hero)
shared by Kinka on Tuesday, November 18, 2008
46
straight hits!
Subscribe to:
Posts (Atom)

